फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं तेज प्रताप की साली करिश्मा, जिन्हें राजद में शामिल कर तेजस्वी ने चली बड़ी चाल

Thu, 02 Jul 2020 10:21 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
1 of 6
तेजस्वी यादव और करिश्मा राय - फोटो : PTI
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सभी को हैरान करते हुए अपने बड़े भाई तेज प्रताप की साली करिश्मा राय को राजद में शामिल कर लिया। तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय के बड़े भाई विधानचंद्र राय की बेटी डॉक्टर करिश्मा ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है और इसके साथ ही बिहार में चर्चा चल पड़ी है कि आखिर तेजस्वी ने यह फैसला क्यों लिया है।

क्योंकि सभी जानते हैं कि चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या की शादी लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप से हुई थी, लेकिन दोनों के तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। चंद्रिका राय लालू परिवार से खफा होकर पार्टी भी छोड़ने की बात कह चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
तेजस्वी यादव और करिश्मा राय - फोटो : Amar Ujala
खबर यह भी है कि चंद्रिका राय एनडीए में शामिल हो सकते हैं। चंद्रिका राय इससे पहले कि कोई कदम उठाते लालू यादव के बेटे ने उनके परिवार में ही फूट डाल दी। चंद्रिका राय की भतीजी डॉक्टर करिश्मा राय पेशे से डेंटिस्ट हैं। लालू परिवार ने करिश्मा को अपनी पार्टी में शामिल कर, एक तीर से कई निशाने साधे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
TEJPRATAP YADAV - फोटो : SELF

अपनी बहन ऐश्वर्या के खिलाफ बोलेंगी करिश्मा!
आगामी चुनाव में यह तय है कि चंद्रिका राय लालू परिवार पर अपनी बेटी ऐश्वर्या को लेकर निशाना साधेंगे। तब इसका जवाब करिश्मा देने के लिए तैयार रहेंगी। दूसरी ओर करिश्मा को अपने साथ कर लालू परिवार यह संदेश देने की कोशिश में है कि हम दरोगा राय के परिवार के साथ हैं। 

4 of 6
करिश्मा राय - फोटो : PTI
करिश्मा ने बताया कि वैसे तो मैं पेशे से एक डेंटिस्ट हूं और मैंने समाज सेवा भी की है। डेंटिस्ट रहते हुए ऐसे कई बुजुर्ग मिले, जिनके बच्चे उनको नहीं पूछते थे। उनसे मिलकर मेरा मन बहुत ज्यादा द्रवित हो जाता था और मैं उनकी मदद करती थी। पर मैंने सोचा ये इसका उपाय नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
तेज प्रताप यादव-राबड़ी देवी - फोटो : PTI
करिश्मा का राजद में शामिल होने का संदेश यादव वर्ग के मतदाताओं को बीच इस रूप में जाएगा कि लालू की पार्टी ही उनके लिए सबसे बड़ी हितैषी है। करिश्मा के पिता विधानचंद्र राय एक व्यवसायी हैं और चंद्रिका राय के परिवार से इनकी कुछ दूरियां हैं। तेजस्वी को करिश्मा के जरिए अब चंद्रिका राय को उनके विधानसभा क्षेत्र परसा में घेरने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
.
राजद में आते ही करिश्मा ने एलान भी कर दिया है कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उससे वह पीछे नहीं हटेंगी। अपनी बहन ऐश्वर्या से तलाक मांग रहे तेज प्रताप को करिश्मा ने बिहार का सबसे प्यारा नेता बताया और लालू परिवार के प्रति समर्पण दिखाया है। करिश्मा ने कहा है कि ऐश्वर्या की शादी से पहले ही लालू परिवार से हमारा करीबी रिश्ता है। मेरे पिता विधानचंद्र राय और लालू प्रसाद कॉलेज के दिनों से ही अच्छे मित्र रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें