फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC: अगले माह आएगी शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज की वैकेंसी, 14 सितंबर को आएगा D.El.Ed का रिजल्ट

Tue, 12 Sep 2023 04:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरे फेज के शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर भी फैसला लिया है। अक्टूबर में दूसरे फेज की शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC की ओर से विज्ञापन निकाल जाएगा और नवंबर के अंत या दिसंबर माह में परीक्षा हो सकती है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग के बीच BPSC के सभागार में मंगलवार को अहम बैठक हुई। इसमें देश की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरे फेज के शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर भी फैसला लिया है। अक्टूबर में दूसरे फेज की शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC की ओर से विज्ञापन निकाल जाएगा और नवंबर के अंत या दिसंबर माह में परीक्षा हो सकती है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में देने वाले D.El.Ed अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग उनका रिजल्ट 14 सितंबर को जारी करेगी। इसके अलावा एक से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी इस माह के अंत तक जारी होने की बात कही गई है। कक्षा 9 से 12 तक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 25 सितंबर तक जारी होगा। 

विज्ञापन


बीएड पास अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार करना पड़ सकता है
शिक्षक भर्ती में शामिल 3 लाख 90 हजार बीएड पास कैंडिडेट्स के रिजल्ट को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं आया है। हालांकि, बोर्ड के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने पहले की साफ कर दिया था कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश ही सर्वोपरि होगा। बीएड पास अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार करना पड़ सकता है। हम सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नहीं करेंगे। हमारे पास 3.80 लाख डिप्लोमाधारी उपलब्ध हैं। इसलिए हम उनके अधिकार का हनन नहीं कर सकते हैं।

शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच चहा रहा था विवाद
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग के बीच हुई बैठक में अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जांच में शिक्षकों को लगाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई है। इस मुद्दे पर एसीएस केके पाठक और बीपीएससी चेयरमेन अतुल प्रसाद के बीच विवाद चल रहा था। विवाद को बढते देख सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें