फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: गोपालगंज में बाढ़ से 30 गांव प्रभावित, दर्जनों गांव का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क; मुसीबत बढ़ी

Wed, 10 Jul 2024 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Flood: गोपालगंज जिले में बाढ़ से करीब 30 गांव प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित दर्जनों गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। हालांकि राहत की बात है कि वाल्मीकि नगर बराज से अब पानी का ज्यादा डिस्चार्ज नहीं है। जिससे गोपालगंज में अब पानी कम होने की संभावना जताई जा रही है। गंडक के जलस्तर में कमी आने से अब तटबंधों पर दबाव भी कम हो रहा है।

विज्ञापन
बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जगरी टोला गांव सदर प्रखंड के जागीरी टोला पंचायत का एक हिस्सा है, इस गांव की आबादी करीब 1300 के आस पास है। इस गांव में करीब 200 से अधिक कच्चे पक्के मकान हैं। इस गांव में जाने के लिए एक ही रास्ता है। जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर बाइक या बड़े वाहन से मानिकपुर होते हुए ढाला नंबर 86 पहुंचा जा सकता है। बरसात में गंडक में ज्यादा पानी होने की वजह से ढाला नंबर 86 यानी रामनगर गांव के पास गाड़ी से उतरने के बाद करीब 3 किलोमीटर पानी में पैदल चलेंगे तब जाकर जगिरी टोला गांव पहुंचा जाएगा।

विज्ञापन


वाल्मीकि नगर बराज से जब भी तीन लाख क्यूसेक या उस से ज्यादा पानी छोड़ा जाता है, तब रामनगर की यह सड़क पानी में डूब जाती है। रामनगर से जगरी टोला गांव जाने के पक्की सड़क बनी है, लेकिन यह सड़क पानी भरने से पूरी तरह डूब गई है। सड़क पर कई फीट ऊंचा पानी बह रहा है। जिसकी वजह से इस गांव में जाने के लिए आपको पैदल चलना होगा।

अभी तक जगीरी टोला गांव के कुछ दर्जन लोग ही परिवार के साथ ऊंचाई पर गांव से बाहर पलायन किए हैं, लेकिन अधिकतर आबादी गांव में ही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे ऐसे बाढ़ से भली भांति परिचित हैं। उन्हें हर साल बाढ़ के ऐसे ही हालात से जूझना पड़ता है। बहरहाल गंडक का पानी तेजी से घट रहा है। गांव में लगे ट्रांसफार्मर पानी में डूब गए है। लेकिन वालिमकी नगर बराज से पानी कम छोड़े जाने से अब थोड़ी राहत जरूर है। वाल्मीकि नगर बराज से बहुत कम पानी आने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में गंडक नदी का पानी कम हो जाएगा। साथ ही जागीरी टोला सहित बाढ़ से प्रभावित 30 गांव का पानी कम होकर पुनः नदी में चला जाएगा, जिससे जनजीवन सामान्य हो सकता है। फिलहाल अभी जिले के यह 30 गांव बाढ़ से प्रभावित है और लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें