फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राजद के विधान पार्षद ने फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा; आनंद मोहन के बहाने कह दी चुटीली बात

Tue, 17 Oct 2023 09:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद एमएलसी डॉ. सुनील सिंह ने सीएम नीतीश और आनंद मोहन का नाम लिए बिना उनके बारे में लिखा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है? बूझो तो जानें! कभी नीम- नीम कभी शहद- शहद, कभी नरम- नरम कभी सख्त-सख्त।
विज्ञापन
राजद एमएलसी सुनील सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राजद कोर्ट से विधान पार्षद डॉ. सुनील कुमार सिंह ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार को घेरा है। इस बार सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इसके चुटीले अंदाज में उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बारे में प्रतिक्रिया दी। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


कभी नीम- नीम कभी शहद- शहद
एमएलसी सुनील सिंह ने लिखा कि महागठबंधन के उत्कृष्ट अव्वल एवम वर्ष 2023 में संसद रत्न से पुरस्कृत राज्यसभा के माननीय सांसद का गोइठा के राख से जीभ खींचने वाले भाई साहब के पैतृक गांव में उनके मनोबल बढ़ाने और महिमामंडित करने के उद्देश्य से जो अपने साहब जी हैं न, वो जाने वाले हैं! यह रिश्ता क्या कहलाता है? बूझो तो जानें! कभी नीम- नीम कभी शहद- शहद, कभी नरम- नरम कभी सख्त-सख्त।

"ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं"
यह पहली बार नहीं जब राजद के विधान पार्षद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह ने बिना नाम लिए सीएम नीतीश कुमार को घेरा है। इससे पहले उन्होंने 24 सिंतबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि मैं बीती रात तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नई दिल्ली से पटना का सफर कर रहा था। कानपुर स्थित मेरे किसी शुभचिंतक को यह जानकारी प्राप्त हुई कि मैं ट्रेन से ही नई दिल्ली से पटना जा रहा हूं। अतः उन्होंने मुझे सौगात स्वरूप कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर वहां का मशहूर "ठग्गू का लड्डू" गिफ्ट किया। इसके डब्बे पर ही लिखा हुआ कि कोई "ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं"! इस स्लोगन को पढ़ते ही मेरे मन में तरह-तरह और भांति- भांति की बातें उमड़ने और घुमड़ने लगी,जो संभवतः बिहार के मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष्य में बिल्कुल सटीक बैठ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें