फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir : जदयू विधायक ने राजद मंत्री के बयान का किया समर्थन, कहा- नरेंद्र मोदी बम ब्लास्ट करवाते हैं

Tue, 09 Jan 2024 06:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar :  22 जनवरी को नरेन्द्र मोदी राम मंदिर में ब्लास्ट करवा देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बम ब्लास्ट करवाते हैं। पटना में उनका जब रैली हुआ तो वो बम ब्लास्ट करवा दिए। वो बम ब्लास्ट करवाते हैं... कुछ भी करवा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जदयू के बड़बोले विधायक ने शिक्षा मंत्री के द्वारा दिए गये विवादित बयान का समर्थन करते हुए भाजपा पर हमला किया है। गोपाल मंडल ने कहा कि शिक्षा मंत्री शिक्षित हैं वह गलत नहीं बोलते हैं। ऐसा नहीं है कि मन्दिर सिर्फ भाजपा का है, भगवान राम, हनुमान, कृष्ण सबके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बम ब्लास्ट करवाते हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर साधा निशाना 
अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा पूरी तरह जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने की तारीख सुनिश्चित होने बाद से ही राजनीति सियासत तेज है। राजद विधायक और शिक्षा मंत्री हिन्दू देवी देवताओं और रामचरित मानस के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने मन्दिर का रास्ता गुलामी का रास्ता बताया....तो वहीं राजद विधायक अजय यादव ने विवादित बयान देते हुए कहा कि 22 जनवरी को नरेन्द्र मोदी राम मंदिर में ब्लास्ट करवा देंगे। इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है। इसपर जदयू के बड़बोले नेता भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल ने शिक्षा मंत्री डॉ चन्द्रशेखर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री शिक्षित हैं, वह गलत नहीं बोलते हैं। ऐसा नहीं है कि मन्दिर सिर्फ भाजपा का है, भगवान राम, हनुमान, कृष्ण सबके हैं। भगवान सिर्फ नरेंद्र मोदी के नहीं है। धर्म मे राजनीति नहीं होना चाहिए।गोपाल मंडल ने कहा कि वोट के लिए हर कोई हवा बनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या मन्दिर का निर्माण नहीं करवाया...यह कोर्ट का फैसला था। वहीं विधायक गोपाल मंडल ने राजद विधायक अजय यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बम ब्लास्ट करवाते हैं। पटना में उनका जब रैली हुआ तो वो बम ब्लास्ट करवा दिए। वो बम ब्लास्ट करवाते हैं... और वह कुछ भी करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें