अस्पताल में इलाजरत पीड़ित दामाद
- फोटो : अमर उजालाा
बिहार के पूर्णिया में विदाई न देने से नाराज दामाद ने आत्महत्या के प्रयास से जहर खा लिया, जिससे उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसका इलाज जारी है, हालांकि युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। यह मामला बायसी थाना क्षेत्र के फोक्सा गांव की है। इलाजरत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही मलेहरिया निवासी मुंशी लाल यादव के बेटे मिठ्ठू कुमार के रूप में हुई है।
घटना को लेकर युवक के पिता मुंशी लाल यादव ने बताया कि मिठ्ठू की शादी तीन साल पूर्व फोक्सा गांव में हुई थी। कुछ माह से उसकी पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी। मिट्ठू गुरुवार को अपनी पत्नी को लाने ससुराल गए थे। ससुराल में मिठ्ठू की सास ने कुछ कारण से विदाई करने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर मिठ्ठू ने आत्महत्या के प्रयास में जहर खा लिया। जहर खाने के कुछ देर बाद ही मिठ्ठू की स्थिति काफी गंभीर हो गई। फिर उसे इलाज के लिए बायसी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल पूर्णिया जीएमसीएच में युवक का इलाज जारी है।
वहीं, पूर्णिया जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर नवनीत कुमार ने बताया कि जहर खाने से युवक की स्थिति काफी गंभीर हो गई। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और युवक खतरे से बाहर है।