फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मदरसा से पढ़कर घर लौटते वक्त तेज रफ्तार कार ने भाई-बहन को कुचला; किशोरी की मौत, लड़का घायल

Sun, 03 Mar 2024 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnia Hindi News: पूर्णिया जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल मो. एतवारिया की स्थिति काफी गंभीर है। बहन की मौत की जानकारी मिलने के बाद से ही सदमे में चला गया है। होश में आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया में मदरसा से पढ़कर घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। इस घटना में एक बच्चा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह हादसा शनिवार देर रात के नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत स्थित आलमनगर में हुआ। मृतक किशोरी की पहचान गणेशपुर आलमनगर निवासी मो. शारदे आलम की 16 वर्षीय बेटी चुन्नी खातून और घायल बेटे 14 वर्षीय मो. एतवारिया के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

 
घटना को लेकर पड़ोसी मो. जाकिर ने बताया कि दोनों भाई-बहन घर के बगल में ही मदरसा में पढ़ाई करते हैं। पढ़ाई करके देर रात नौ बजे करीब रोड किनारे होते हुए घर पैदल ही लौट रहे थे। इसी दौरान मीरगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे चुन्नी खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहीं, चालक मौका देखकर कार लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, पूर्णिया जीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायल मो. एतवारिया की स्थिति काफी गंभीर है। बहन की मौत की जानकारी मिलने के बाद से ही सदमे में चला गया है। होश में आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें