फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दो दिन में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर राजद ने दिया अल्टीमेटम, सड़क पर होगा आंदोलन

Sat, 07 Sep 2024 02:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: राजद नेता शिव शंकर सिंह कुशवाहा ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर एक से दो दिन के अंदर अगर आप आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करते हैं तो राजद सड़क पर उतरेगी और करगहर तथा जिला मुख्यालय को जाम करेगी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची राजद की पांच सदस्यीय टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के करगहर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामले में राजद की पांच सदस्यीय टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। इस दौरान उसने करगहर के थानाध्यक्ष से फोन पर कार्रवाई की जानकारी ली।

विज्ञापन


इस टीम का नेतृत्व राजद के वरीय नेता शिव शंकर सिंह कुशवाहा कर रहे थे। इस दौरान टीम ने पीड़ित परिवार का हाल लिया। वहीं, शिव शंकर सिंह कुशवाहा ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर एक से दो दिन के अंदर अगर आप आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करते हैं तो राजद सड़क पर उतरेगी और करगहर तथा जिला मुख्यालय को जाम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजद नेता मनोज कुमार यादव ने बताया कि बीते दो सितंबर को एक पांच वर्षीय बच्ची से एक 45 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन तारीख को एफआईआर दर्ज की, वह भी मामूली छेड़छाड़ की। ऐसा आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने में लगी हुई थी। उसके बाद वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें