फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कोरोना का कहर: दोनों उपमुख्यमंत्री समेत पांच मंत्री संक्रमित, जनता दरबार पर भी स्थगित

Wed, 05 Jan 2022 11:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत चार मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश का जनता दरबार - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है वहीं बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत पांच मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंत्रियों में सुनील कुमार, अशोक चौधरी और विजय चौधरी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक होनी है। संक्रमण की रिपोर्ट सामने आने के बाद ये सभी एहतियातन आइसोलेट हो गए हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमित पाए गए डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के साथ बाढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना की चपेट में आ गए थे। मांझी, उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, बहू दीपा मांझी, पीए गणेश पंडित समेत कुल 18 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद ये सभी लोग आइसोलेट हो गए मांझी परिवार के सदस्यों और पीए के अलावा उनके सुरक्षागार्ड्स तक कोरोना की चपेट में आ गए।

सीएम नीतीश के करीबी अशोक चौधरी के कई परिजन भी कोरोना पॉजिटिव
समाचार एजेंसी एएनाई के अनुसार सीएम नीतीश कुमार के करीबी और कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी के साथ ही उनके कई परिजन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में सभी तत्काल आइसोलेट और क्वारंटीन हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल नहीं लगेगा मुख्यमंत्री का 'जनता दरबार' 
बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मुख्यमंत्री का 'जनता दरबार' और 'समाज सुधार अभियान' के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें