फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buxar Crime: पुराना भोजपुर में चोरों ने 2 लाख का समान किया चोरी, एफएसएल की टीम जांच में जुटी

Wed, 23 Oct 2024 05:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Buxar Crime: जिले के पुराना भोजपुर में चोरों ने एक घर में चोरी की घटना का अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। चोरों ने सोने चांदी और कीमती कपड़े की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर में चोरी की अजीब घटना सामने आई है। यहां चोरों ने चोरी से पहले कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से बंद कर दिया था। जिसके बाद बांस के सहारे छत के रास्ते से घर में घुस गए। वहीं जब सुबह में ग्रामीणों ने देखा कि चोरी करने के बाद चोरों ने बक्सा और ब्रीफकेस से गहना निकालकर उसे पास के बगीचे में फेंककर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम पहुंची, जहां से सैंपल इकट्ठा किया गया।

अंधेरे का फायदा उठाकर घर में घुसे चोर
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुराना भोजपुर निवासी राजू सिंह गांव से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर अपना घर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि वो प्रतिदिन की तरह खाना खाकर रात में परिवार के साथ अपने घर में सोये हुए थे। बिजली बिल के बचत के लिए सभी लाइट बंद कर दी थी। इसी अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने घर के आगे बांस के सहारे छत पर चढ़ गए। पहले कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

उसके बाद समान लेकर भाग चले। जब सुबह हुई तो वह देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। पहले दरवाजा पीटा उसके बाद वो फोन कर आस-पास के लोगों को बुलाया। दरवाजा खुलने के बाद घर में समान बिखरा हुआ था। उसने देखा कि उनके घर में चोरी हुई है। आस-पास देखने लगे तो उनके पास के बगीचे में उनका ब्रीफकेस और बक्सा चोरों ने फेंका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें