फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना के फुलवारी शरीफ जेल में कैदी की कैंची घोंपकर हत्या

Tue, 23 Nov 2021 06:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

पटना के फुलवारी शरीफ कैंप जेल में पानी पीने को लेकर हुए विवाद में एक कैदी की दूसरे कैदी ने हत्या कर दी। 

विज्ञापन
जेल में कैदी की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ कैंप जेल में सोमवार को दो कैदियों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस दौरान एक कैदी टुनटुन राय की कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। दोपहर में हुई घटना से जेल में अफरा-तफरी मच गई। एक अन्य कैदी घायल भी हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि टुनटुन राय तीन महीने पहले ही जेल में आया था। बाइक चोरी के आरोप में कैंप जेल में बंद टुनटुन राय की दूसरे कैदी मुन्ना से विवाद हो गया। यहां पानी पीने के लिए दोनों लाइन में लगे थे। इसके बाद पहले पानी पीने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शरू हो गई। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया दोनों कैदियों में जमकर मारपीट होने लगी, तभी मोहम्मद मुन्ना ने टुनटुन राय के पेट में कैंची घोंप दिया। इस घटना को देख आसपास के कैदियों में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई।

बताया जाता है कि जेल के वार्ड-2 में पिछले दो दिनों से कैदियों के बीच विवाद चल रहा था जो सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। दूसरे कैदी के बांह में कैंची लगी है। उसका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 

पटना एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही टुनटुन राय को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पटना के एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कराया गया। 

जेल आईजी मिथिलेश मिश्र ने बताया कि टुनटुन पटना सिटी के खाजेकलां का रहने वाला था। उसकी हत्या का आरोप मुन्ना नाम के कैदी पर है। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान दर्जी का काम करने वाले कैदी के अचानक कैंची से हमला करने से वारदात हुई। मामले में जांच की जा रही है। जेल सुपरिटेंडेंट लालबाबू सिंह ने बताया कि मुन्ना पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। घटना के बाद उसे सेल में डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें