फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में मानवता शर्मसार! एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद कूदकर दी जान

Mon, 22 Nov 2021 11:08 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एक मां ने अपने जिगर के टुकड़ों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
मां ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना से मानवता को शर्मसार करने देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने जिगर के टुकड़ों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गईं। जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चों में एक की उम्र दो साल, जबकि एक की उम्र तीन महीना बताई जा रही है। दरअसल, पूरा मामला पटना के असपुरा स्थित धर्मकांटा के पास का है। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


वहीं, इस पूरी घटना का फुटेज धर्मकांटे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो घटना के चंद मिनटों के बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  मौके पर पुलिस भी पहुंची। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद तीनों शवों को कुएं से निकाला गया। शवों को घंटों शिनाख्त के लिए रखा गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शाम को तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा सोमवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान रानीतालाब थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मठिया गांव निवासी लाला यादव की पुत्री निशा देवी (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अनबन चल रहा था, जिस कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।  उधर, महिला के भाई प्रद्युम्न कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे पहले भी बहन को मारने का प्रयास किया गया था। भाई के मुताबिक, शनिवार की रात महिला की पति से मोबाइल पर झगड़ा भी हुआ। उसके बड़े भांजे की तबीयत खराब थी, जिसे दिखाने के पति नीरज कुमार ने महिला को बच्चे के साथ बिक्रम आने को कहा था। उसके आने के बाद यह घटना घटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें