श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कैमूर जिले के भगवानपुर में एक निजी कार्यक्रम से पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि किसी को बताने की जरूरत नहीं कि तेजस्वी यादव उनके पिता और उनकी माता जी के चरित्र के बारे में पूरा बिहार जनता है। तेजस्वी जी हरिश्चंद्र की बात करते हैं तो उनपर पूरा बिहार हंसता है
मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी, लालू और राबड़ी जी कभी ईमानदार हो नहीं सकते। इन लोगों की ईमानदारी में जमीन और आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि मीडिया से ही पता चला है कि उनके पीए का नीट पेपर लीक मामले में नाम सामने आ रहा है। इसे लेकर उनसे पूछताछ भी चल रही है। बहुत जल्द दोषियों को सजा मिलेगी।