बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को कर दिया गया है। इस मंत्रिमंडल में कुल 17 नए चेहरों को जगह मिली है। शाहनवाज हुसैन को उद्योग मंत्री बनाया गया है। भाजपा विधायक नितिन नवीन को पथनिर्माण मंत्री बनाया गया है। जेडीयू नेता मदन साहनी को समाज कल्याण विभाग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, प्रमोद कुमार को गन्ना उद्योग और विधि, संजय कुमार झा को जल संसाधन तथा सूचना एवं जन संपर्क, लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सम्राट चौधरी को पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज कुमार सिंह को पर्यावरण मंत्री, सुभाष सिंह को सहकारिता मंत्री जबकि सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय सौंपा गया है। देखिए पूरी लिस्ट यहां...
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कैबिनेट में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। बिहार में भाजपा की स्थापना करने वाले सुशील मोदी को डिप्टी सीएम के पद से हटा दिया गया था। नीतीश कुमार बेहतर हैं क्योंकि उन्होंने उच्च जाति के लोगों को अपनी पार्टी के सदस्यों में शामिल किया। भाजपा ने सवर्णों की अनदेखी की।