फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Arrest: केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- जो गलती करेगा, उसको परिणाम निश्चित रूप से भुगतना पड़ेगा

Fri, 22 Mar 2024 12:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे आंदोलन की उपज थे और अन्ना हजारे के नाम पर ही उनकी छवि बनी है। लेकिन आज उन्होंने उसको भी तार-तार करने का काम किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के संबंध में बोलते हुए कहा, केजरीवाल एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी कानून की अवहेलना करते रहे हैं। कई सम्मन मिलने के बाद भी उन्होंने कानून का सम्मान करना नहीं सीखा और हाईकोर्ट चले गए। लेकिन हाईकोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी और उसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई।

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे आंदोलन की उपज थे और अन्ना हजारे के नाम पर ही उनकी छवि बनी है। लेकिन आज उन्होंने उसको भी तार-तार करने का काम किया है। जो गलती करेगा, उसको उसका परिणाम निश्चित रूप से भुगतना पड़ेगा। 

वहीं उन्होंने महागठबंधन के द्वारा सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवार घोषित करने के संबंध में कहा कि महागठबंधन लालू जी के इशारों पर चलता है और लालू जी से बड़ा तानाशाह राजनेता कोई नहीं है। आज उन्होंने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं और कांग्रेस उनके दरवाजे पर जाकर दस्तक दे रही है और याचना कर रही है। लालू यादव सदैव अपनी मनमानी करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें