फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में सिलेंडर ब्लास्ट; पांच लोग झुलसे, हालत नाजुक

Thu, 21 Mar 2024 11:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Cylinder blast : बिहार की राजधानी में एक बार फिर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिसमें पांच लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने जल्दी से उन्हें तत्काल शहर के दो अलग अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच लोग झुलस गए। घटना बेउर थाना क्षेत्र के दशरथा गांव की है। स्थानीय लोगों ने आननफानन में सभी झुलसे लोगों को शहर के दो अलग-अलग 

विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि पारस सिंह के घर में यह घटना हुई है।

जानिए कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट 
घटना के संबंध में आसपास के लोगों का कहना है कि  है कि दशरथा गांव में पारस सिंह के मकान में किरायेदार सनी कुमार खाना बना रहा था। इसी क्रम में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गये और गैस के सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की लपट लगातार तेज होती गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो महिला सहित कुल चार लोग झुलस गये। आग से झुलसे लोगों की पहचान कंचन देवी, सीमा कुमारी, सोनू कुमार, पिंटू महतो और रंजन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट में महिला समेत कुल पांच लोग घायल हुए हैं। सभी लोगों को इलाज के लिए पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें