फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: दिल दहलाने वाली घटना, दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद मां भी कूदी, तीनों की मौत 

Sun, 21 Nov 2021 08:36 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

गांव के लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर 27 साल की एक महिला आसपुर धर्मकांटे के पास कुएं पर पहुंची और इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के बिक्रम इलाके में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी कूदकर जान दे दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिक्रम थाना पुलिस को दी जिसके बाद थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को कुएं से निकाला गया।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज आया सामने
महिला के दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। महिला ने पहले छोटे बेटे को कुएं में फेंका फिर बड़े बेटे को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी कूद गई। 

इस घटना की जानकारी मिलते ही कुएं के पास गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोग शव को पहचानने की कोशिश करने लगे। गांव के लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर 27 साल की एक महिला आसपुर धर्मकांटे के पास कुएं पर पहुंची। उसके साथ करीब डेढ़ साल और तीन साल के बच्चे भी थे। बच्चों को अपने हाथों से नल का पानी पिलाने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने भी मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि आसपुर गांव के नजदीक एक कुएं में महिला के अपने दो बच्चों के साथ कूदकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली थी। शव को कुएं से निकाल लिया गया है। पुलिस महिला व उसके दोनों बच्चों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें