फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एनडीए से नाता तोड़ने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री से मिलेंगे नीतीश कुमार, जी-20 मीटिंग के लिए रवाना हुए

Sat, 09 Sep 2023 01:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू का कहना है कि इसका राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। दिल्ली में विश्व के कई देशों के प्रमुख इसमें शामिल हो रहे हैं। सभी मुख्यमंत्री इसमें शामिल हो रहे हैं तो हमारे नेता नीतीश कुमार भी शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। करीब डेढ़ साल बाद वह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले वह पिछले 22 मार्च को पीएम मोदी से लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मिले थे।  सीएम नीतीश कुमार जी-20 समिट के डिनर पार्टी में शामिल होंगे। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री संजय झा भी हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से उन्हें निमंत्रण-पत्र भेजा गया है। इधर, सीएम नीतीश और पीएम मोदी की मुलाकात पर सियासत तेज हो गई है। 

विज्ञापन


कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है
हालांकि जदयू का कहना है कि इसका राजनीति से कोई कार्यक्रम नहीं है। दिल्ली में विश्व के कई देशों के प्रमुख इसमें शामिल हो रहे हैं। सभी मुख्यमंत्री इसमें शामिल हो रहे हैं तो हमारे नेता नीतीश कुमार भी शामिल हो रहे हैं। बता दें कि भारत मंडपम में शनिवार शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विदेशी नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगी, जिसमें देश के कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। वहीं भाजपा का कहना है राष्ट्र के सम्मान में हर किसी को जुड़ना चाहिए। सीएम नीतीश कुमार कई बार प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए लेकिन, मुख्यमंत्री जी जब जागे तभी सवेरा हो गया।

विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को 'इंडिया-विरोधी' करार दिया है
राजद के साथ जनमत लेने के बाद बीच में भाजपा के साथ जब नीतीश आए थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रिश्ते ठीक हो गए थे, लेकिन जब भाजपा के साथ चुनाव जीतने के बावजूद राजद के साथ महागठबंधन सरकार के मुखिया बने तो यह फिर से बिगड़ गए। इतने बिगड़े कि नीतीश ने देशभर के भाजपा-विरोधी दलों को पहली बार जुटा लिया। यह जुटान ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुर्सी से हटाने के उद्देश्य से हुआ था। अब इस विपक्षी एकता की तीसरी बैठक हो चुकी है। इस बैठक के बाद देश में फिलहाल इंडिया बनाम भारत की लड़ाई भी छिड़ी हुई है, क्योंकि जी20 के ही आमंत्रण में 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' का इस्तेमाल होने किए जाने को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को 'इंडिया-विरोधी' करार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें