फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले, नीतीश को वोट मांगने का हक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के बांका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावों की घोषणा होने के बाद अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और उसनी सरकार को अहंकारी सरकार करार दिया।
विज्ञापन


वहां उमड़े जनसैलाब को देखकर मोदी ने कहा की यह रैली नहीं यहां तो 'रेला ही रेला' है। इतनी बड़ी रैली देखकर पॉलिटिकल पंडित न जाने क्या कहेंगे? यह देखकर लगता है कि जब नतीजे आएंगे तो बिहार में दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत को आगे बढ़ाने के लिए बिहार को आगे बढ़ाने की जरुरत है।

बिहार ने फांसीवाद, सामंतवाद, वंशवाद और अलगाववाद देखा है लेकिन इस बार विकासवाद के नाम पर सबको एकजुट होने की जरुरत है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के लिए जो पैकेज दे रही है वह बिहार की जनता का ही है। मुझे खुशी ने जनता नें मुझे मौका दिया। लेकिन कुछ लोग बिहार के पैकेज को लेकर कई सवाल उठाते हैं।
विज्ञापन

'नीतीश गरीबों को बिजली नहीं दी'

मोदी ने अपने अमेरिका दौरे की बात करते हुए कहा कि जब वह वहां थे तो उनसे मिलने के लिए वहां रह रहे बिहार का डेलीगेशन आया था और उन्होंने मुझसे कहा की बिहार की जनता तक हमारी बात पहुंचा दीजिए। वह भी बिहार में विकास चाहते हैं और इसके लिए वह काफी चिंतित भी हैं।

मोदी ने नीतीश को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि अगर वह बिहार की जनता को बिजली नहीं दे पाए तो वह 2015 में वोट मांगने नहीं आएंगे। बिजली आज भी नहीं लेकिन वह वोट मांग रहे हैं। अमीर के घर में बिजली है लेकिन गरीब के घर में नहीं।

विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा की विश्व बैंक की रिपोर्ट में बिहार विकास के मामले में सबसे पीछे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड भी बिहार से ही अलग हुआ लेकिन उसने इतना विकास किया कि वह 29वें नंबर से तीसरे नंबर पर आ गया और बिहार 27वें नंबर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

एनडीए के लिए मांगा वोट

उन्होंने कहा कि झारखंड में बीजेपी की सरकार आई तो वहां की स्थिती बेहतर हो गई। झारखंड भी गरीब राज्य है लेकिन उसने विकास किया। अगर आप भी बिहार में विकास चाहते हैं तो एनडीए को वोट दें।

मोदी ने माओवादियों से भी मुख्यधारा में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'बुलेट सर्वनाश का कारण होता है और बैलेट विकास का।' बुलेट के बल पर विकास नहीं किया जा सकता। मोदी ने माओंवादियों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े। विकास का रास्ता यहीं से होकर जाता है।

अपने भाषण के अंत में उन्होंने वहां मौजूद जनता से अपील की कि वे सत्ता परिवर्तन में उनकी मदद करें और एनडीए को वोट दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें