महात्मा गांधी की जयंती पर लालू यादव ने एक विवादित ट्वीट कर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से नरेंद्र मोदी को बापू का हत्यारा बताया है।
आरजेडी प्रमुख ने अपने ट्वीट में कुछ सवाल पूछे हैं और खुद ही उनके उत्तर भी दिए हैं। लालू ने कुछ इस अंदाज में सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा की बापू के हत्यारे को कौन पूजता है? जिसका जवाब आरएसएस है। फिर उन्होंने पूछा की आरएसएस को कौन पूजता है? जिसका जवाब बीजेपी है। तो बीजेपी को कौन चला रहा है, जवाब मिला मोदी। तो हत्यारा कौन हुआ?
Q- बापू के हत्यारे गोडसे को कौन पूजता है?
A- RSS
Q- आरएसएस को कौन पूजता है?
A- BJP
Q-बीजेपी को कौन चला रहा है?
A- मोदी
तो हत्यारा कौन हुआ?— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 2, 2015
जाहिर सी बात है कि उनके इस ट्वीट से विवाद होना तो लाजमी है। लेकिन उनके इस ट्वीट का जवाब उनको मिलने शुरू हो गए है। कई लोगों ने इस ट्वीट के लिए लालू को कटघरे में खड़ा किया है।