फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में सरकारी स्कूल में मिला नाबालिग छात्र का शव; शिक्षक पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप

Sat, 24 Feb 2024 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali Hindi News: मृतक छात्र के चाचा जीतू कुमार ने बताया कि हमारा भतीजा स्कूल गया था। इसके बाद छुट्टी के टाइम में स्कूल के छात्रों ने हमारे घर पहुंच कर बताया कि आपका बेटा स्कूल में बेहोश है। आनन-फानन में स्कूल जाकर हम लोग उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के मरीचा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय मनोहर प्रसाद गुप्ता के 14 वर्षीय बेटे गौरव कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग और परिवार वाले जुट गए। मृतक के परिवार वालों ने शिक्षक पर बालक को पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गौरव कुमार स्कूल पढ़ने गया था। जहां पढ़ाई के दौरान शिक्षक ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद गौरव बेहोश हो गया। स्कूल की छुट्टी हो गई, सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए। स्कूल के ही कुछ बच्चों ने गौरव के घर वालों को जाकर बताया कि आपके बेटे के साथ शिक्षक ने मारपीट की है। उसके बाद से वह स्कूल में बेहोश पड़ा हुआ है। गौरव के परिजन उसे खोजते-खोजते स्कूल में पहुंचे तो गौरव बेहोशी की हालत में मिला। इसके बाद परिवार वालों ने गौरव को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को लेकर मृतक के चाचा जीतू कुमार ने बताया कि हमारा भतीजा स्कूल गया था। इसके बाद छुट्टी के टाइम में स्कूल के छात्रों ने हमारे घर पहुंच कर बताया कि आपका बेटा स्कूल में बेहोश है। जब हम लोग गए तो वह वहां बेहोशी हालत में मिला। आनन-फानन में हम लोग उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीतू कुमार ने कहा कि हम लोग को आशंका है कि स्कूल के शिक्षक ने पीट-पीट कर गौरव की हत्या कर दी। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


इधर, घटना को लेकर सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा एक विद्यालय में एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली है। घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें