फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बीमार बहन को देखने जा रहे छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत, दो दोस्त हुए गंभीर घायल

Sat, 08 Jun 2024 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बीमार बहन को देखने जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक छोटेलाल राम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपनी बीमार बहन को देखने जा रहे छोटे भाई की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दौरान में उसके दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मथुरा डीह के पास की बताई गई है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। युवक अपने दो दोस्तों के साथ मीनापुर के चाको छपरा में बहन के ससुराल बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

शोक में डूबे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी छोटेलाल राम के रूप में हुई है। छोटेलाल अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से मीनापुर के चाको छपरा गांव में बहन के ससुराल उसे देखने जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छोटेलाल राम की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना देर रात की बताई गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। उसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें