फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समूह लोन से परेशान महिला की संदिग्ध मौत; देर शाम घर आया था एक व्यक्ति, बाद में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 08 Jun 2024 04:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पियर थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला का शव उसके कमरे में मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। देर रात किसी समूह से जुड़े हुए शख्स के आने की चर्चा है, जिसके बाद तंग आकर उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतका उर्मिला देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में लोन जमा नहीं करने पर एक कर्मचारी द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। यह मामला जिले के पियर थाना क्षेत्र का है। घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पियर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। उसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पियर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी उर्मिला देवी (35) के तौर पर की गई है। मृतका के परिजन ने बताया कि देर शाम के बाद समूह लोन से जुड़ा एक व्यक्ति घर पर आया और कुछ देर बाद चला गया। उसके बाद महिला ने अपना कमरा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो हमें लगा कि रात को सो गई है। उसके बाद आज सुबह भी काफी देर तक कमरा नहीं खुला। कमरे का तोड़ा तो अंदर देखा कि उसका शव फंदे से लटका हुआ है। उसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, पुलिस जांच कर रही है। हमें आशंका है कि प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की है।
 

विज्ञापन

मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूरे मामले में पियर थाना के SHO सह प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि एक महिला का शव उसके कमरे में मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। देर रात किसी समूह से जुड़े हुए शख्स के आने की चर्चा है, जिसके बाद तंग आकर उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें