फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नेपाल भाग गई बेटी की हत्या के बाद से फरार मां? काजल की आखिरी लोकेशन सीतामढ़ी; प्रेमी के संपर्क में थी

Sun, 25 Aug 2024 06:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Murder Case: मुजफ्फरपुर के शास्त्रीनगर रामबाग में हुई मासूम मिष्ठी की हत्या की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। हत्या के बाद से फरार मिष्ठी की मां को पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसके बारे में भी कुछ सुराग नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि वह नेपाल भाग गई है।
विज्ञापन
पुलिस को हत्या के बाद से फरार मां की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रामबाग में हुई 3.5 साल की मिष्ठी कुमारी की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। मासूम बच्ची की दर्दनाक हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बच्ची की मां काजल कुमारी का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार है। काजल की अंतिम लोकेशन सीतामढ़ी जिले में मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि यहां से वह नेपाल भाग गई है। पुलिस काजल की लोकेशन वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन


मिष्ठी की हत्या के मामले में पुलिस उसकी मां काजल कुमारी को ही मुख्य संदिग्ध मान रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या के समय घर में कोई और भी मौजूद था, जो इस घटना में शामिल हो सकता है। एफएसएल जांच में यह पुष्टि हो चुकी है कि घर में मिला खून का ही है। पुलिस अब टेक्निकल टीम और डीआईयू की मदद से मामले की जांच कर रही है।

नेपाल भागने का शक 
जानकारी के अनुसार मिष्ठी की हत्या के बाद से फरार चल रही उसकी मां काजल का अंतिम लोकेशन सीतामढ़ी जिले में मिली थी।  जिसके बाद पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार काजल अपने प्रेमी के साथ नेपाल भागने की कोशिश कर रही थी। सीतामढ़ी में एक परिचित के यहां रुकने के दौरान उसने कुछ मिनट के लिए अपना मोबाइल ऑन किया और फिर ऑफ कर दिया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह अपने प्रेमी के साथ नेपाल भाग गई है।
विज्ञापन

 
प्रेमी के संपर्क में थी काजल
पुलिस की अब तक की जांच के आधार पर मिष्ठी की हत्या का मुख्य आरोपी उसकी मां काजल को मान रही है। जांच में पता चला है कि काजल शादी से पहले कई लोगों के संपर्क में थी और शादी के बाद भी वह अपने एक प्रेमी के साथ बात करती थी, दोनों के बीच संबंध भी थे। पुलिस नगर थाना क्षेत्र के तीन कोठिया मुहल्ले में रहने वाले काजल के मायके वालों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर कर रही है। हालांकि, मृतका मिष्ठी के मामा का कहना है कि उसकी मां कभी ऐसा जघन्य कृत्य नहीं कर सकती, कोई और है जिसने इन घटना को अंजाम दिया है। 

जिस घर में हत्या, वहां रहते हैं रिश्तेदार 
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि रामबाग मुहल्ले में जिस घर में काजल और उसका पति रहते थे, उसी घर के दूसरे फ्लोर पर उनके एक रिश्तेदार भी रहते हैं। इनका उनका मिष्ठी के घर आना-जाना लगा रहता था। घटना के दिन यह लोग घर में मौजूद थे। ऐसे में पुलिस को इन पर शक है। मामले में पुलिस ने काजल के पति से भी कई बिंदुओं पर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि परिवार के सभी सदस्यों को जांच के दायरे में रखा है। रिश्तेदारों और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

झूठ बोलकर गई थी काजल
मृतका मिष्ठी की बुआ ने कहा कि काजल जन्म दिन के नाम पर झूठ बोलकर गई थी। उसके मायके वालों ने बताया कि उसने जिस बहन के घर जन्मदिन पर जाने की बात कही है, वह बीमार है। उसके घर में ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन मनोज के घर गई थी, तब सब कुछ ठीक था। हमने साथ बैठकर खाया पीया था। उन्होंने कि अगर, काजल बेकसूर है तो वह भागी क्यों, वह सामने क्यों नहीं आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें