फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में करोड़ों की संपत्ति-हथियार बरामदगी मामले में पूर्व पार्षद गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में

Sun, 19 May 2024 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: एसएसपी राकेश कुमार ने पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा की आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में उसकी पत्नी सीमा झा भी आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं की गई है और जांच में साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
पूर्व पार्षद विजय झा को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर के मुसहरी के कोठिया स्थित निजी स्कूल से हथियार मिलने के मामले में नामजद आरोपी पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पूर्व पार्षद के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर अवैध संपत्ति के खिलाफ आयकर विभाग की जांच तीन दिन तक चली। उसके बाद यह कार्रवाई की गई। आयकर छापामारी खत्म होते ही उसे अब पुलिस को सौंप दिया गया है। इस दौरान विजय झा के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को हटाया और देर रात पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
पूरे मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने पूर्व वार्ड पार्षद की आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में उसकी पत्नी सीमा झा भी आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं की गई है और जांच में साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
 

गिरफ्तारी के वक्त पूर्व पार्षद के समर्थकों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा के घर और कई व्यावसायिक परिसरों पर आयकर टीम की छापेमारी शनिवार को रात तीसरे दिन खत्म हो गई। गौरतलब है कि टीम को विजय झा के ठिकानों से करीब 16 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने के कागजात मिले हैं। इनमें जिले के अलावा बिहार से बाहर दूसरे प्रदेशों में भी खरीदे गए फ्लैट, जमीन के प्लॉट शामिल हैं। इसे लेकर तीन दिन से लगातार आयकर की टीम जांच में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि जमीन में निवेश का यह आंकड़ा सरकारी दर पर जमीन की कीमत के अनुसार है। खुले बाजार में इसकी कीमत तीन से चार गुना अधिक हो सकती है। इसके अलावा पुरानी बाजार स्थित विवाह भवन से कई स्टांप पेपर, कई विभागों की मुहर बरामद की गई हैं। यह भी मालूम हो कि छापेमारी के पहले दिन नकदी के अलावा हथियार तो दूसरे दिन विदेशी शराब बरामद की गई थी। उसके बाद ही इस मामले में पुलिस शामिल हुई और कार्रवाई कर रही है।
 
विज्ञापन

गिरफ्तारी के वक्त पूर्व पार्षद के समर्थकों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की टीम के द्वारा से विभागीय अधिकारियों ने बरामद शराब, सादे स्टांप पेपर और हथियारों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। साथ ही सभी ठिकानों से बरामद नकदी को बैंक में जमा करा दिया, जबकि वहीं घर से बरामद कागजातों को दो बैगों में भरकर टीम अपने साथ ले गई। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, पूर्व पार्षद विजय झा के एक घर और अन्य परिसरों से अब तक एक करोड़ रुपये नकदी के अलावा करीब आधा किलो सोने के बिस्किट-ईंट और जमीन में निवेश के कागजात मिले हैं। कागजातों में उल्लिखित जमीनों की प्राथमिक अनुमानित कीमत 16 करोड़ रुपये आंकी गई है।

वहीं, मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित स्कूल से हथियार बरामद किया गया था। पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा के स्कूल से पांच हथियार मिलने के मामले में मुशहरी थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर करवाई तेज कर दी है। विजय झा के आवास और विभिन्न परिसरों से बड़ी मात्रा में स्टांप पेपर भी मिले हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के कारोबार में किया जाता रहा होगा। इन स्टांप पेपरों पर कई में कुछ लोगों के नाम, पता और हस्ताक्षर हैं, पर मसौदा नहीं लिखा हुआ है। इससे वैध मनी लॉन्ड्रिंग की आड़ में अवैध लेन-देन की भी आशंका है, जिसको लेकर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें