फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में कमरे में मिला 60 वर्षीय महिला का शव, भाई ने पड़ोसियों पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 07:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में 60 वर्षीय सुदामा देवी का शव कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। भाई ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद के चलते जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतका की पहचान 60 वर्षीय सुदामा देवी, पत्नी उमेश पांडेय, निवासी वासुदेव सराय गांव के रूप में हुई है। मृतका के भाई लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पड़ोस के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि वे कांटी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि उनकी बहन की शादी साहेबगंज थाना क्षेत्र में हुई थी। उन्होंने बताया कि सुदामा देवी का पट्टीदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी थीं, जिनकी शिकायत उनकी बहन ने की थी।

भाई के मुताबिक, उनकी बहन ने एक दिन पहले ही फोन कर उन्हें बुलाया था। जब वे आज पहुंचे तो घर में बहन का शव पड़ा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनकी बहन को जहर देकर मार दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: खेत में बिछा था करंट वाला नंगा तार, पति-पत्नी समेत तीन की मौत; एक गंभीर

साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत नहीं हो रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें