फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में घड़ियाल ने गंगा घाट के किनारे किया कब्जा, ग्रामीणों ने वन विभाग से की यह मांग

Sat, 20 Apr 2024 06:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: स्थानीय अर्जुन राय ने बताया कि सुकुमारपुर घाट पर जहां लोग स्नान करते हैं, वहां घड़ियाल नदी से बाहर निकलकर बालू पर रहता है। स्नान करने वाले लोग भयभीत हैं। अर्जुन राय ने वन विभाग के अधिकारियों से उसे रेस्क्यू करने की मांग की है।
विज्ञापन
बालू पर चहल-कदमी करता घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के सुकुमारपुर गांव में गंगा नदी किनारे बालू पर घड़ियाल घूमते देखे गए हैं। यह सूचना सामने आने पर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल कायम है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नदी किनारे घड़ियाल को विचरण करते देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा नदी में एक घड़ियाल लगातार दिख रहा है। प्रखंड के सुकुमारपुर और आसपास के ग्रामीणों की मानें तो घड़ियाल पहली दफा बुधवार को सुकुमारपुर घाट पर नाव के पास गंगा नदी किनारे दिखा था।

विज्ञापन

नाव के पास पानी में घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार घड़ियाल करीब 10 या 12 फीट का है। वह पानी में जब डूब जाता है तो दस या बीस मिनट के बाद निकलता है और पानी में तैरता दिखता है। स्थानीय अर्जुन राय ने बताया कि सुकुमारपुर घाट पर जहां लोग स्नान करते हैं, वहां घड़ियाल नदी से बाहर निकलकर बालू पर रहता है। स्नान करने वाले लोग भयभीत हैं। अर्जुन राय ने वन विभाग के अधिकारियों से उसे रेस्क्यू करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें