फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नशेड़ी शख्स ने बच्चों और पत्नी को चाकू से गोदा; एक मासूम की मौत, दो लोग गंभीर घायल

Sat, 20 Apr 2024 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मृतका के नाना संजीव कुमार ने यह बताया कि आज दिन में घटना हुई है। घर में दोनों बच्चे थे। तभी वह चाकू लेकर आया और खेल रहे दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद वह मौके पर से फरार हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के पाना छपरा गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके के सनसनी फैली हुई है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने मृत बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतका के नाना संजीव कुमार ने यह बताया कि आज दिन में घटना हुई है। घर में दोनों बच्चे थे। तभी वह चाकू लेकर आया और खेल रहे दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद वह मौके पर से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं, मौके पर परिजनों में कोहराम मच गया है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी ने नशे की हालत में यह कदम उठा लिया।
 
वहीं, मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। उसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को घायलावस्था में SKMCH मेडिकल कॉलेज में भेजा। जहां एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक घायल बताया जा रहा है। आरोपी अभी फरार हो गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें