फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म: रोने की जगह चीखने लगी बच्ची तो दौड़े लोग, बिहार के मुजफ्फरपुर में दिखा घिनौना सच

Sat, 13 Apr 2024 02:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: सिटी ASP भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को अभी पकड़ा गया है और आगे बच्ची की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मकान मालिक के बेटे ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शख्स द्वारा एक चार वर्ष की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक के बेटे ने बच्ची से दुष्कर्म किया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ASP ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। बच्ची की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक मकान में रहने वाले किराएदार की चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना का पता चलने पर मौके पर मौजूद अन्य किरायदारों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी मो. अफरोज को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
 
वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे सिटी ASP भानु प्रताप सिंह ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को अभी पकड़ा गया है और आगे बच्ची की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें