फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बगीचे में मिला गला रेता हुआ युवक का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 19 Apr 2024 12:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: कांटी थाना के एसएचओ ने बताया कि मधुबन गांव के बगीचे के पास पोखर के नजदीक एक युवक का शव मिला है। उसके गले पर जख्म के गहरे निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके शव को यहां पर लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में बगीचे में एक शख्स का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की है। जहां गला रेतकर हत्या कर शव को बगीचे में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांटी थाने क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बगीचे में एक शख्स का गला रेता हुआ शव बरामद हुआ। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां पर स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवक का गला रेता हुआ शव पड़ा है। उसके बाद इसकी सूचना कांटी थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फिर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद में जुट गई।
 
कांटी थाना के एसएचओ ने बताया कि मधुबन गांव के बगीचे के पास पोखर के नजदीक एक युवक का शव मिला है। उसके गले पर जख्म के गहरे निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करके शव को यहां पर लाकर फेंका गया है। शव की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद की जा रही है। प्रथम दृश्य मामला हत्या का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें