फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: झाझा स्टेशन पर रेल कर्मी की ट्रेन से कटकर मौत; इलाज कराने जा रहा था दानापुर रेल अस्पताल

Mon, 26 Feb 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui Hindi News: झाझा रेल थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी कृष्ण देव मंडल की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कुछ और ही कहना है।
विज्ञापन
मृतक रेल कर्मी कृष्ण देव मंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई में किउल-जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या चार पर झाझा पटना स्पेशल ट्रेन से कटकर एक रेल कर्मी की मौत हो गई। मृतक के शव को रेल पुलिस द्वारा पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक रेल कर्मी की पहचान झाझा रेल पीडब्लूडी में कार्यरत रेलकर्मी कृष्ण देव मंडल (54) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कृष्ण देव मंडल झाझा रेल में ही पीडब्लूडी का कर्मचारी था। वह बीते कुछ महीनों से बीमार चल रहा था। इसलिए अपने इलाज के लिए सोमवार की सुबह झाझा पटना स्पेशल ट्रेन से रेल अस्पताल दानापुर जा रहा था। लेकिन ट्रेन खुलते ही प्लेटफार्म संख्या चार स्थित एक पोल के पास गिर गया। तभी वहां मौजूद जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश सिंह की नजर उक्त घायल रेल कर्मी पड़ी। उसके बाद घटना की जानकारी रेल थाना पुलिस को दी गई। वहीं, सूचना के बाद जब रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक कृष्ण देव मंडल की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद झाझा रेलवे स्टेशन पर शव देखने वालों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि मृतक रेल कर्मी कृष्ण देव मंडल के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम दिनेश मंडल है जो कि पेशे से शिक्षक हैं। जबकि दूसरे बेटे का नाम करण मंडल है जो व्यवसायी है।

इधर, झाझा रेल थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी कृष्ण देव मंडल की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त रेल कर्मी झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ा था। तभी झाझा पटना स्पेशल ट्रेन खुलने की सूचना हुई, जिसके बाद रेल कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बहरहाल जो भी हो पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें