फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger News: शॉर्ट सर्किट के कारण आधा दर्जन फूस के घर जलकर राख, तीन मवेशी की झुलसकर हुई मौत

Thu, 18 Apr 2024 11:42 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: जिले के धरहरा प्रखंड के महगामा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना की जानकारी आस-पास ग्रामीणों को मिली तो आग बुझाने का प्रयास किया गया, हालांकि तब तक काफी नुकसान हो गया था।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट के कारण आधा दर्जन फूस के घर जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज पछुआ हवा चलने के कारण इनदिनों अगलगी की घटना बढ़ गई है। इसी कड़ी में धरहरा प्रखंड के महगामा पंचायत के महगामा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। जब अगलगी की घटना की जानकारी आस-पास ग्रामीणों को मिली तो आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज पुछवा हवा चलने के कारण आग की लपटें और बढ़ने लगी। 

विज्ञापन


बढ़ती आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जाता है इस घटना में फूस के घर में रखे सारे खाने-पीने सहित अनाज जलकर राख हो गए, साथ ही तीन मवेशी की मौत हो गयी। घटना की जानकरी मिलने के बाद लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस और प्रखंड के कर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रहे हैं। 


इनके घर जलकर राख
बताया जाता है की पिंकू यादव के घर के पास बिजली का पोल था और बिजली के तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण पहले पिंकू यादव के फूस में घर में आग लग गई, जिसके बाद सटे त्रिलोकी यादव, सिंकदर यादव, नेपाली यादव, उदय यादव, विजय यादव और श्रवण यादव का घर जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें