फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत में करंट लगने से किसान की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 16 Jun 2024 11:58 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: परिजनों ने बताया कि कई बार चंदन कुमार ने इसकी शिकायत बिजली विभाग को की थी। लेकिन इसके बावजूद भी बिजली विभाग ने जर्जर तार को ठीक नहीं करवाया। इस वजह से आज करंट की चपेट में आने से चंदन कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने शव रख कर जाम की सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में खेत में पानी पटवन करने के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, किसान की मौत से नाराज लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर एनएच-28 पर शव रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इधर, सड़क जाम होने से लोगों को अपने गंतव्य तक आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना बछवारा थाना क्षेत्र के नारेपुर दियार की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी रामकरण राय के बेटे (28) चंदन कुमार राय के तौर पर की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक चंदन कुमार अपने खेत पर पानी पटवन करने के लिए गए थे। खेत में पानी पटवन करने के दौरान ही 11,000 वोल्ट बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया। बिजली का तार टूटने के बाद चंदन कुमार करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी खेत में ही दर्दनाक मौत हो गई।
 

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कई बार चंदन कुमार ने इसकी शिकायत बिजली विभाग को की थी। लेकिन इसके बावजूद भी बिजली विभाग ने जर्जर तार को ठीक नहीं करवाया। इस वजह से आज करंट की चपेट में आने से चंदन कुमार की मौत हो गई। वहीं, इस घटना से गुस्साए परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर बछवाड़ा थाना पुलिस पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। वे बिजली विभाग के खिलाफ सड़क जाम कर जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें