फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: राजद के बाहुबली प्रत्याशी और विधायक समेत कई पर केस, यह आरोप लगा सीओ ने कराया मामला दर्ज

Thu, 09 May 2024 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसमें कई लोगों के खिलाफ में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी बाहुबली विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला, समेत कई लोगों पर केस हुआ है। बोचहां प्रखंड के अंचलाधिकारी विश्वजीत सिंह के बयान पर अहियापुर थाना में केस दर्ज करवाया गया है। इन पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसमें कई लोगों के खिलाफ में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन

 
बिना अनुमति के चुनावी सभा करने का आरोप
इन आरोपितों में मीनापुर के राजद विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव और गरहां पंचायत के पूर्व सरपंच प्रमोद राय और इसमें गरहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के पति कृष्णा पासवान शामिल हैं। इन सभी पर बिना अनुमति के चुनावी सभा करने का आरोप है।

मुन्ना शुक्ला ने सभा को संबोधित किया था
 दर्ज प्राथमिकी में अंचलाधिकारी ने कहा है कि छह मई को गरहां से पूरब सहबाजपुर और पटियासा में चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन पूर्व सरपंच प्रमोद राय व कृष्णा पासवान ने किया था। सभा को वैशाली लोकसभा-निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला और मीनापुर के राजद के मीनापुर विधायक मुन्ना यादव ने संबोधित किया और इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इस कारण से यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें