फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दिन दहाड़े हुआ बीडीसी सदस्य का अपहरण, देखती रह गई पुलिस

Fri, 01 Jul 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित सूर्यपुरा में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पुलिस की मौजूदगी में एक बीडीसी सदस्य को दिन दहाडे़ गाड़ी से खींचकर अगवा कर लिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि सूर्यपुरा में प्रखंड प्रमुख का चुनाव होने वाला था जिसके लिए सभी प्रत्याशी और बीडीसी सदस्य वहां मौजूद थे। इस दौरान मीरा देवी के समर्थकों ने मीना देवी के साथ आए गोशलडील पंचायत से बीडीसी राजेश कुमार राम को भीड़ के सामने ही अपहरण कर लिया गया। राजेश के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें प्रखंड मुख्यालय ले जाया गया।

इस घटना के दौरान वहां पुलिस प्रशासन दल बल के साथ मौजूद था लेकिन वो कुछ भी नहीं कर सका। घटना के बाद राजेश को ढूंढ़ने की कोशिश की गई लेकिन  कोई सुराग नहीं मिला था। इस घटना के बाद निर्धारित चुनाव को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें