फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ तिरंगे के अपमान का मुकदमा

Thu, 30 Jun 2016 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में तिरंगे के अपमान का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुजफ्फरपुर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के यहां दर्ज कराए गए मुकदमे में 16 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


पोखरिया गांव निवासी प्रकाश कुमार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है। प्रकाश का आरोप है कि 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे पर उन्होंने तिरंगे के रंग के कपड़े से अपना मुंह और हाथों का पसीना पोंछा था। याचिका में कहा गया है कि इससे राष्‍ट्रीय ध्वज का तो अपमान हुआ ही लाखों देशवासियों की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

याचिकाकर्ता की ओर से इस संबंध में उस घटना की तस्वीरें और इंटरनेट से डाउलनोड की गई वीडियो सबूत के तौर पर जमा की गई हैं। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 16 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन


हालांकि यह मामला एक साल पुराना है जब‌ पिछले साल पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्‍ली के इंडिया गेट पर हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने शिकरत की थी। तब उनके गले में तिरंग की शक्ल वाला एक कपड़ा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें