फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, दीवार पर लिखा कबूलनामा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Apr 2022 09:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

हत्या के बाद उसने घर की दीवार पर लिखा कि ‘मैं अजय पत्नी को मारा है, किसी का कसूर नहीं है।' हत्या के बाद से आरोपी फरार है। 
 
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी जिले में सनकी पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार गांव का है। यहां सोमवार की रात को सनकी पति ने गला रेतकर कर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने घर की दीवार पर लिख भी दिया कि 'मैने अपनी बीवी की हत्या की है।' घटना के बाद से गांव के लोग सदमे में हैं। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद सनकी पति घर से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका रेखा देवी की शादी पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव निवासी अजय राउत से हुई थी। वह बड़ी बाजार में किराए के मकान में तीन बच्चों और पति अजय के साथ रहती थी। रेखा आस-पास के घरों में काम करती थी और उसका पति अजय जूते-चप्पलों को फेरी लगाकर बेचता है। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले एक सप्ताह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद सोमवार की रात को उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने घर की दीवार पर लिखा कि ‘मैं अजय पत्नी को मारा है, किसी का कसूर नहीं है।' हत्या के बाद से आरोपी फरार है। 

जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने अपने ससुर को फोन करके हत्या की जानकारी दी और कहा कि शव आंगन में पड़ा है, आकर ले जाओ। जिसके बाद मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस के घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पर पुनौरा थाने के एएसआई रामजी यादव मौकेपर पहुंचे और घटना स्थल की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें