फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पीतल का लोटा बचाने के चक्कर में पैमार नदी में डूबीं दादी-पोती; ग्रामीणों ने निकाले दोनों के शव

Sat, 14 Oct 2023 02:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: गया में मूर्ति विसर्जन के दौरान पैमार नदी में डूबने से दादी और पोती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पीतल के लोटे को बहने से बचाने की कोशिश कर रही थीं। दोनों की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड में स्थित पैमार नदी में डूबने से दादी-पोती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पीतल का लोटा बहने से बचाने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान दोनों नदी में डूब गईं। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों के शव बाहर निकाले। घटना की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गया जिले के फहतेपुर थाना क्षेत्र के गोइनिया गांव के निवासी दिवंगत पोखा साव की पत्नी लालपरी देवी (65) अपनी पोती सोनाली कुमारी (10) के साथ जितीया पर्व की मूर्ति विसर्जन करने पैमार नदी गई थीं। मूर्ति विसर्जन के दौरान पीतल का लोटा पानी में बहने लगा। लोटे को बचाने के लिए सोनली गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। पोती को बचाने के दौरान दादी भी पानी में डूब गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना भरौटा पंचायत की मुखिया अनिता देवी को दी। मुखिया की सूचना पर टनकुप्पा बीडीओ सीओ को घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से नदी से दादी-पोती का शव बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें