फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कमरे में फंदे से लटकी मिली छात्र की लाश, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था; यह कारण बता रहे लोग

Fri, 13 Oct 2023 09:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गुरुवार को अभिनय शर्मा के कमरे का दरवाजा सुबह से शाम तक बंद पाया। वह अपने भाई के साथ रहता था। किसी काम से भाई बाहर गया हुआ था। भाई के बार-बार कॉल कर रहा था, लेकिन जब फोन नहीं उठाया तो अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया शहर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की पंखे से झूलती हुई लाश मिली है। आशंका है कि उसने आत्महत्या कर ली। उसके कमरे का गेट अंदर से बंद था। मामला शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के मंगलागौरी गोदावरी मुहल्ले की है। बताया जाता है कि मृतक 24 वर्षीय अभिनय शर्मा किराय के मकान में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। गुरुवार को उसके कमरे का दरवाजा सुबह से शाम तक बंद पाया। युवक अपने भाई के साथ रहता था। किसी काम से भाई बाहर गया हुआ था। भाई के बार-बार कॉल कर रहा था, लेकिन जब फोन नहीं उठाया तो भाई ने पड़ोसी को जाकर देखने की आग्रह किया। भाई के कहने पर आस-पास के पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के वजह से नहीं खुला। थोड़ी देर बाद लोगों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाया। उसके बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन




पंखें से लटका मिला छात्र
सुचना पर विष्णुपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जब दरवाजा खोला तो छात्र गमछा का फंदा बना पंखें में लटका मिला। पुलिस शव को अपने कब्जे पोटमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामलें में आगे की कार्रवाई चल रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। 
 
कुछ दिनों से डिप्रेशन में था
वहीं मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि आस-पास के लोगों ने बताया कि अभिनय शर्मा चेरकी थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव का रहने वाला था। शहर में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। किसी बात को लेकर छात्र कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। इस दौरान किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें