फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नीतीश की शराबबंदी फेल : तेजस्वी यादव क्या करें, बिहार के सरकारी अस्पताल में भी अब होने लगी ऐसी पार्टी

Sat, 16 Dec 2023 09:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News : DMCH में शिशु चिकित्सकों का 4 दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन चल है। इस बीच जाप सुप्रीमो ने इन चिकित्सकों के शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए सरकार से सवाल पूछा है।
विज्ञापन
शराब पार्टी करते डीएमसीएच के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में DMCH के डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री से पूछा है कि गरीब के अलग कानून और डॉक्टरों ने लिए अलग कानून क्यों? उन्होंने इसको लेकर जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। यह पार्टी डीएमसीएच के गेस्ट हाउस में मनाई जा रही थी।

विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने किया एक्स पर पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने सरकार से पूछा सवाल 
उत्तर बिहार के सबसे बड़े हॉस्पिटल DMCH के डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है जो सरकार के सिस्टम पर सवाल उठा रही है। डॉक्टरों की शराब पार्टी करने का वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सकों के बीच हड़कम्प मच गया है। ख़ास बात यह है कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा है कि बिहार में गरीबों के शराबबंदी का अलग क़ानून है और DMCH के प्रिंसिपल और डॉक्टरों के लिए अलग कानून है क्या ?



पप्पू यादव ने कहा-  प्रशासन सोई हुई थी 
पप्पू यादव ने आगे लिखा है कि दरभंगा में पेडीकॉन कांफ्रेंस में शराब परोसी जा रही थी। डॉक्टर लोग लुफ्त उठा रहे थे, प्रशासन सोई हुई थी,आखिर कब तक यह चलेगा?मुख्यमंत्री जी @ Nitish kumar जी संज्ञान लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें