ललित नारायण विश्वविद्यालय के जिस कुलपति को बेस्ट वीसी का अवॉर्ड मिला उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। प्रो. एसपी सिंह पर किताबों की खरीद के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप है। प्रो. सिंह पर आरोप है कि वह अपने जानने वाले पब्लिशर्स से बिना टेंडर के ही किताबों की खरीदारी की।
लखनऊ के अतुल श्रीवास्तव नामक व्यक्ति ने राजभवन के नाम पर फोन कर भुगतान करने का दबाव बनाया। प्रो. सिंह ललित नारायण विश्वविद्यालय के साथ-साथ चार अन्य विश्वविद्यालयों के भी प्रभारी कुलपति हैं।
आरोपों से घिरे डिब्रूगढ़ विवि के निलंबित कुलपति रंजीत बर्खास्त
वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबत चल रहे डिब्रूगढ़ विश्विविद्यालय के कुलपति रंजीत तामुली को राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने तत्काल प्रभाव से पद बर्खास्त कर दिया है। उन्हें पहले राज्यपाल द्वारा निलंबित कर दिया गया था, जब एक तथ्य खोज समिति ने उन्हें वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार और कुलपति के रूप में सेवा करते हुए पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था।