फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगर्मी : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान बुधवार को दिल्ली तलब, पीएमओ के बुलावे से अटकलें तेज

Tue, 23 Nov 2021 11:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राज्यपाल चौहान को किस लिए बुलाया गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इससे अटकलें तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन
फागू चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को अचानक पीएमओ ने दिल्ली बुलाया है। वे बुधवार दोपहर पटना से दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन


राज्यपाल चौहान को किस लिए बुलाया गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इससे अटकलें तेज हो गई हैं। राजभवन के एक अधिकारी ने राज्यपाल को दिल्ली तलब किए जाने की पुष्टि की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य की नीतीश सरकार व राजभवन के बीच विभिन्न मामलों में बढ़ती दूरी भी चौहान को दिल्ली तलब किए जाने की एक वजह हो सकती है। 

माना जा रहा है कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र प्रसाद पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं करना, मौलाना महजरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के टेंडर में धांधली पर भी प्रभारी कुलपति पर कार्रवाई नहीं करना और उल्टा उन्हें सम्मानित करना भी नीतीश सरकार और राजभवन में दूरी का सबब बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगध विवि के कुलपति राजेंद्र प्रसाद पर 30 करोड़ रुपये के गबन के अलावा भी कई आरोप हैं। विजिलेंस ने कुलपति के बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस बीच कुलाधिपति फागू चौहान ने मंगलवार को राजेंद्र प्रसाद को 24 नवंबर से 23 दिसंबर तक चिकित्सा अवकाश मंजूर कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें