फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में निर्माणाधीन इमारत के पीछे से सप्लायर का शव बरामद, बिल्डर पर लगा छत से फेंकने का आरोप

Tue, 19 Mar 2024 08:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : चार दिन पहले आर ब्लॉक के पास स्थित एमएलए क्वार्टर के कैम्पस में एक युवक की लाश बरामद हुई। अब नवनिर्मित बिल्डिंग के पीछे से सप्लायर का शव बरामद हुआ है। पत्नी ने आरोप है कि इनकी छत से गिरने से मौत नहीं हुई है बल्कि इन्हें छत से फेंका गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दरियापुर में एक गिट्टी, बालू सप्लाई करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव परसा बाजार थाना के दरियापुर गांव में एक नवनिर्मित बिल्डिंग के पीछे से पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पत्नी ने बिल्डर पर छत से फेंक कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतक परसा बाजार निवासी रंजित कुमार (35) थे।

विज्ञापन


50 लाख बकाया लेने गये थे 
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी नीलू कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा  है कि परसा बाजार थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में विनय कुमार सिंह बिल्डर का एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पति रंजीत कुमार उसे बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में गिट्टी, बालू सहित कई सामानों का सप्लाई किया करते थे। सोमवार की सुबह रंजीत कुमार अपने घर से पत्नी को यह कह कर निकले थे कि होली का समय आने वाला है। उनका 50 लाख रुपए बिल्डर विनय सिंह के पास बाकी है। वह विनय सिंह से अपने बकाया पैसा की मांग करने जा रहे हैं। इसके बाद रणजीत कुमार दिनभर घर वापस नहीं लौटे। सोमवार की रात उन्हें सूचना मिली कि उनके पति की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति की मौत बिल्डिंग से गिरकर नहीं बल्कि बिल्डर के द्वारा बिल्डिंग की छत से नीचे फेंककर उनकी हत्या कर दी गई है।

पत्नी ने छत से फेंकने का लगाया आरोप 
रंजीत कुमार की पत्नी नीलू कुमारी ने परसा बाजार थाने में बिल्डर विनय सिंह पर अपने पति के बकाया पैसा की मांग करने पर बिल्डिंग से फेंक कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया। परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी का कहना है कि घटना के बाद मौके पर एसएफएल टीम को बुलाई गई। उन्होंने बताया कि पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर बिल्डर विनय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें