फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ननदोई से दिल लगा बैठी, महीनों चलता रहा सबकुछ मगर एक दिन पड़ गई पति की नजर; इसके बाद हुआ खूनी खेल

Thu, 01 Feb 2024 09:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar Police : वह ननदोई से दिल लगा बैठी। महीनों यह चलता रहा। फिर एक दिन पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर दोनों पर नजर रखा गया। नतीजा नजर रखने वाले पति को भुगतना पड़ा। ऐसी मौत दी गई कि इस कांड का खुलासा करने वाली पुलिस भी पहली बार में चौंक गई।
विज्ञापन
हेमराज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहितारी पुलिस ने हेमराज मर्डर केस में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि हेमराज की हत्या किसी और ने बल्कि उसकी पत्नी और बहनोई (जीजा) ने मिलकर की थी। कारण बस इतना था कि हेमराज की पत्नी का अपने ही ननदोई (हेमराज का जीजा) से अवैध संबंध चल रहा था। हेमराज ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद से वह दोनों पर नजर रख रहा था और दूर रहने के लिए दबाव बना रहा था। इस कारण दोनों ने मिलकर हेमराज की हत्या की साजिश रची और ईंट से कूचकर उसे मार डाला। 

विज्ञापन


पत्नी ने कबूल किया अपना गुनाह
घटना चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी में की है। हत्या के बाद बताया गया था कि हेमराज को घर से बुला कर अज्ञात अपराधियों ने मार डाला। इसके बाद एसपी कांतेश मिश्रा ने चकिया एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर हत्या कांड का खुलासा करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीपीओ ने वैज्ञानिक तरीके से केश का अनुसंधान शुरू किया। इस दौरान उसे लीड मिला कि हेमराज की हत्या के पीछे कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी और उसका जीजा है। पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लिए तो पूरे हत्याकांड से परदा हट गया।

विज्ञापन

एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कांड का खुलासा किया गया। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ कांड का खुलासा
एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब उसका मोबाइल का सीडीआर निकाला गया तो पता चला कि घटना से पहले हेमराज की पत्नी और जीजा के बीच कई बात बातचीत हुई है। शक के आधार पर पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पूरे कांड का खुलासा किया।  हेमराज की पत्नी निभा देवी ने बताया कि ननदोई राजन कुमार के साथ पिछले सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक दिन मेरे पति ने हम दोनो को पकड़ भी लिया। इसके बाद वह दूर रहने के लिए दबाव बनाने लगा। इसी से नाराज होकर हमदोनों ने हेमराज की हत्या की साजिश रची। हेमराज गांव से भोज खाकर घर आया तो उसी समय मैंने फोन पर राजन को जानकारी दी कि वह भोज खाकर आ गया है। तब राजन दो बाइक से घर के पास आया। इसके बाद मेरे मोबाइल पर कॉल किया और हेमराज को बाहर भेजने की बात कही। हेमराज बाहर आया तो राजन ने बाइक पर उसे बैठा लिया और कहा कि कुछ सामान आगे रखा है कि उसे लेने के लिए जाना है। इसके बाद राजन उसे सरेह में ले गया और ईंट से कूचकर मार डाला। इस घटना में राजन का भाई और दोस्त भी शामिल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें