फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav Result Live: 27730 उम्मीदवारों की किस्मत का आज खुलेगा पिटारा, सातवें चरण की सीटों पर मतगणना जारी

Wed, 17 Nov 2021 08:41 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Panchayat Chunav Result Live: सातवें चरण में 37 जिलों के 63 प्रखंडों के कुल 27730 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुलेगा
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पंचायत चुनाव के सातवें चरण की सीटों पर मतगणना जारी है। आज यानी बुधवार को 63 प्रखंडों के कुल 27730 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। बता दें कि यहां 15 नवंबर को 37 जिलों के 63 प्रखंडों में वोटिंग हुई थी। कुल 27730 उम्मीदवारों में ग्राम पंचायत सदस्य पद की संख्या 12272 है, ग्राम पंचायत मुखिया के 904 पद, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1245, जिला परिषद सदस्य के 135 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के 904 पद और ग्राम कचहरी पंच के 12 हजार 272 पदों का परिणाम आना है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, यहां 1 लाख 8 हजार 61 उम्मीदवारों मैदान में हैं। पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 47 हजार 714 है तो महिला उम्मीदवारों की संख्या 54 हजार 270 है। गौरतलब है कि सातवें चरण की सीटों पर 3,389 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है।

विज्ञापन


नतीजे आने शुरू
मुजफ्फरपुर में वीरपुर से निवर्तमान मुखिया याचना शाही को जीत मिली है। जनता ने फिर एक बार उनपर भरोसा जताया है। वहीं, मीनापुर से वर्तमान मुखिया माधवीचंद की हार हुई है जबकि प्रियंका किशोर ने बाजी मारी है। उधर, मोतिहारी जेल में बंद एक कैदी अमित साह को पंचायत चुनाव में जीत मिली है। शाह  पैगम्बरपुर से पंचायत समिति के पद के उम्मीदवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें