आरोपी युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हिंदू धर्म के देवी- देवताओं के खिलाफ अभद्रता पूर्वक टिप्पणी लिखी गई। इसके बाद पुलिस की टीम इस मामले को गंभीरता से पड़ताल करने में लग गयी है।
मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने एक युवक को सोशल मिडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गंदी-गंदी गालियां देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के दरधा गांव निवासी मो. आकिब के रूप में हुई। पुलिस ने उस समय घर से दबोचा है जब यह सोशल मीडिया पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ हिंदू धर्म को लेकर गंदी और भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस टीम, पीएम मोदी के खिलाफ कई पोस्ट
इतना ही नहीं आरोपी युवक ने इस मैसेज को सोशल मीडिया पर कई जगहों पर वायरल कर दिया। उसके बाद यह मामला प्रकाश में आया तो फिर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए युवक के घर पर देर रात छापेमारी कर धर दबोच लिया। पकड़े गए युवक से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही हैञ पुलिस को युवक के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर कई ऐसे भड़काऊ पोस्ट देखने को मिला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हिंदू धर्म के देवी- देवताओं के खिलाफ अभद्रता पूर्वक टिप्पणी लिखी गई। इसके बाद पुलिस की टीम इस मामले को गंभीरता से पड़ताल करने में लग गयी है।
सोशल मीडिया पर वायरल करवा दिया था अभद्र पोस्ट
डीएसपी पूर्वी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरा थाना पुलिस की टीम में देर रात उक्त युवक के घर पर छापेमारी कर पकड़ा है। उक्त सोशल मीडिया पोस्ट को देखा जा रहा है कि अन्य लोग जो सोशल साइट चलाते हैं। उनके द्वारा शेयर या फिर आपत्तिजनक कॉमेंट किया गया होगा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी के खिलाफ अभद्रता पूर्वक टिप्पणी कर माहौल खराब करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ऐसे लोगों को कड़ी नजर रख रही है।