फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला छात्र का शव, पांच दिन पहले ही दोस्त के पास आया था

Sun, 05 May 2024 10:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

परिजनों ने बताया कि छात्र मुकेश स्नातक का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पांच दिन पहले ही सुपौल से पूर्णिया अपने दोस्त के पास आया था। रविवार को जीआरपी ने कॉल कर ऐसी जानकारी दी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में ट्रेन से कटकर सुपौल जिले के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र का सिर और धड़ दोनों रेल की पटरियों पर मिला है। शव के पास मिले पहचान पत्र उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन सुपौल से पूर्णिया पहुंचे। छात्र की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन


इधर, पूर्णिया जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया है। घटना कटिहार- जोगबनी रेलखंड पर रानीपतरा रेलवे स्टेशन के समीप की है। मृतक छात्र की पहचान सुपौल जिले के घिवाहा गांव निवासी बच्चा यादव के 32 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि छात्र मुकेश स्नातक का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पांच दिन पहले ही सुपौल से पूर्णिया अपने दोस्त के पास आया था। रविवार को जीआरपी ने कॉल कर छात्र मुकेश की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंची पर उन्होंने देखा कि कटिहार - जोगबनी रेलखंड पर रानीपतरा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर शव पड़ी है। मुकेश ट्रेन से कहां और क्यों जा रहा था, उन्हें मालूम नहीं। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। छात्र की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें