फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप

Fri, 13 Oct 2023 06:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, परिजनों का आरोप है कि शिक्षक की प्रताड़ना की वजह से छात्र की मौत हुई है। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी में बोखरा थाना क्षेत्र के बोखरा गांव स्थित मिडिल स्कूल के एक छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक के द्वारा पिटाई किए जाने के बाद धूप में साढ़े तीन घंटे तक मुर्गा बनाकर रखा और बोलने पर उसे गर्दन दबा-दबाकर मारा गया, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन


वहीं, स्कूल के प्रधानाध्यापक से हुई बातचीत में बताया कि वह ट्रेनिंग में हैं। पुलिस ग्रामीणों को शांत कराकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इधर, शिक्षक संघ के द्वारा दावा किया गया है कि बच्चे की बीमारी से मौत हुई है।

बता दें कि शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीण परिजनों के साथ स्कूल गेट पर पहुंच कर, सबको बाहर रख हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना के बाद पुपरी डीएसपी विनोद कुमार और स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया है। हालांकि, अभी भी परिजन और ग्रामीण स्कूल से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनकी मांग है कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। मृत बच्चा रौशन कुमार चौथी क्लास का छात्र था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि छात्र गुरुवार को स्कूल गया था, इसी दौरान किसी कारणवश स्कूल के शिक्षक के द्वारा उसके साथ काफी मारपीट की गई। इतना ही नहीं साढ़े तीन घंटे तक स्कूल कैंपस में धूप में मुर्गा बनाकर रखा गया, जिसके कारण उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजन स्कूल में पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें