फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में तेज रफ्तार ट्रक तीन को कुचला, दादी-पोती की मौत, बच्चे की हालत गंभीर; विरोध में हंगामा

Mon, 16 Sep 2024 05:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रानीतलाब थानेदार दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया कि पकरौंधा गांव के पास खेत से काम कर लौट रहे तीन लोगों को ट्रक ने कुचल दिया है। दो की मौत हुई है जबकि एक महिला घायल है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना-पाली मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही है एक हाईवा ने दो महिला एवं एक बच्चे को कुचल दिया। इसमें एक महिला और एक बच्ची की मौत मौके पर हो गई। वहीं एक दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हाइवा एवं उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रानी तालाब थाने को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच लोगों ने पटना पाली मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


दो की मौके पर ही मौत हो गई
पटना पालीगंज मुख्य मार्ग के रानीतलाब थानाक्षेत्र के पकड़ौंधा गांव के पास हुई। जब तेज रफ्तार हाइवा ने खेत से काम कर लौट रहे तीन को कुचल दिया। इसमे दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गयी। इधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और एक के बाद गांव में कोहराम मचा गया। मृतक की पहचान रानीतलाब थाना क्षेत्र के चौकीपुर निवासी श्री पासवान की पत्नी झरोखा देवी और उसकी पोती कामिनी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं जख्मी की पहचान पारस पासवान की पत्नी चम्पा देवी के रुप में हुई है।

तीन लोगों को ट्रक ने कुचल डाला है
घटना के बाद से लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुट गयी। इधर, रानीतलाब थानेदार दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया कि पकरौंधा गांव के पास खेत से काम कर लौट रहे तीन लोगों को ट्रक ने कुचल दिया है। दो की मौत हुई है जबकि एक महिला घायल है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें