फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सनकी पति ने पत्नी की काटी गर्दन, फिर सिर हाथ में लेकर घूमता रहा; खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Mon, 16 Sep 2024 02:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura Crime: ग्रामीण मो. नजीर ने बताया कि आरोपी अर्जुन हाथ में एक झोला लेकर थाने की ओर आ रहा था। झोला से खून टपक रहा था। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उसे रोका। फिर झोले में कटा सर देख सभी दंग रह गए।
विज्ञापन
घटना से मौके पर सनसनी फैल गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत पोखरिया टोला वार्ड-2 में सोमवार की सुबह एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की दबिया से गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के कटे हुए सिर को हाथ में लेकर घूमता रहा। यह देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे श्रीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूजा देवी की धारदार दबिया से गला काटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना के मुख्य आरोपी अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त दबिया को बरामद कर जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी का धड़ उसके सिर से अलग कर दिया। सिर काटने के बाद वह उसे हाथ में लेकर घूमता रहा, जिससे लोगों के बीच सनसनी फैल गई। वहीं, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पति अर्जुन शर्मा ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का धारदार दबिया से गला काट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीण मो. नजीर ने बताया कि आरोपी अर्जुन हाथ में एक झोला लेकर थाने की ओर आ रहा था। झोला से खून टपक रहा था। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उसे रोका। फिर झोले में कटा सर देख सभी दंग रह गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछा गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की तो उसने अवैध संबंध होने की बात कही। इसके बाद कटे हुए सर के साथ उसे थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें